Jamshedpur: DC -SSP ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, EVM रिसिविंग और डिस्पैच की तैयारियाँ पूरी

जमशेदपुर:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कॉपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया। इस कॉलेज से 45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियां प्रस्थान करेंगी, और मतदान के बाद ईवीएम रिसिविंग भी यहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में स्ट्रॉंग रूम निर्माण कार्य को पूरा करने और आवश्यकतानुसार परिसर में बेरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान, चुनाव सामग्री वितरण, ईवीएम-वीवीपैट रखरखाव और वाहन पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिला अधिकारियों ने पेयजल, शौचालय, बिजली, चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिजर्व टीम, माइक्रो ऑब्जर्वर और मेडिकल टीम के बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ चुनाव कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, डीएसपी और थाना प्रभारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: सभी कोषांगों के के साथ DC ने की बैठक, निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time