Jamshedpur: Al-Kabir Polytechnic कॉलेज में दो छात्रों के बीच झड़प, चाकू से किया हमला

जमशेदपुर:  कपाली के Al-Kabir Polytechnic College में गुरुवार को Electrical Department के 5th सेमेस्टर के दो छात्रों के बीच झड़प हुई। यह विवाद जुगसलाई निवासी ध्रुव कुमार और विंदपुर निवासी अभित सिन्हा के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज में उस दिन छात्रों का viva examination आयोजित किया गया था। परीक्षा के दौरान किसी बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान अभित सिन्हा ने कीरिंग वाले चाकू का इस्तेमाल कर ध्रुव कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में ध्रुव के चेहरे पर हल्की चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाया और मामले की जानकारी दी। फिलहाल इस घटना में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि वह परीक्षा और कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला-खरसावां को “मॉडल ग्राम” बनाने की योजना तेज, हर घर जल और स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश

 

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time