Jamshedpur: काम के दौरान दो मंजिला से गिर कर मरा बिजली मिस्त्री, परिजनों की खोजबीन के बाद खुला राज

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह में काम के दौरान एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगन्नाथपुर निवासी अनिल सिंकू (33 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसा दो दिन पहले हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई थी।

अनिल सिंकू ठेकेदार प्रभात सिंह के अधीन बिजली मिस्त्री के रूप में काम करते थे और नीलडीह में किराए के मकान में रहते थे। लगातार संपर्क न होने पर परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की। बुधवार को टीएमएच पहुंचे परिजनों ने शव देखकर पहचान की।

जानकारी के अनुसार, अनिल काम के दौरान किसी दो मंजिला संरचना से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनिल ठेकेदार के निजी काम में लगे थे, लेकिन गिरने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी है और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: Al-Kabir Polytechnic कॉलेज में दो छात्रों के बीच झड़प, चाकू से किया हमला

 

Spread the love

Related Posts

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time