Jamshedpur: रात को लड़ाई कर परिवार को घर से निकाला, सुबह फंदे पर लटका मिला टेंपो चालक

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह, ग्वाला बस्ती में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बबलू यादव के रूप में हुई है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बबलू यादव पेशे से टेंपो चालक थे। उनके बड़े भाई ने बताया कि बुधवार रात मृतक घर देर से लौटे और घरवालों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई। गुस्से के कारण मृतक ने तीन बच्चों और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। बच्चों और पत्नी ने पास ही रहने वाले ससुर के घर में शरण ली।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चे घर वापस लौटे और अपने पिता को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: काम के दौरान दो मंजिला से गिर कर मरा बिजली मिस्त्री, परिजनों की खोजबीन के बाद खुला राज

 

Spread the love

Related Posts

Gua : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीआईएसएफ गुवा माइंस में योग कार्यक्रम आयोजित

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को सीआईएसएफ यूनिट गुवा माइंस में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईएसएफ के उप…

Spread the love

Gua : इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुवा : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय, गुवा में सेल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time