Jamshedpur: आधार कार्ड बनवाने निकला युवक लापता, परिवार ने पुलिस से मांगी मदद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बर्मामाइंस ट्यूब डिवीजन के पास स्थित मुखी बस्ती निवासी मित्रो पात्रो के 24 वर्षीय पुत्र शिव पात्रो कई दिनों से घर नहीं लौटे हैं। युवक 26 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे आधार कार्ड में सुधार करवाने निकले थे, लेकिन तब से उनका कोई पता नहीं चला।

परिवार ने बताया कि शिव उस दिन सफेद टी-शर्ट और मेहेंदी रंग का पजामा पहनकर निकले थे। घर लौटने में देर होने पर परिवार ने अपने स्तर से आस-पास के रिश्तेदारों और जानकारों के यहां खोजबीन की। जब उनकी कोई जानकारी नहीं मिली, तो बर्मामाइंस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

थाने ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पिता ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई शिव पात्रो को कहीं देखे तो तुरंत परिवार को जानकारी दें। संपर्क नंबर इस प्रकार हैं: 6206422236, 9234338731, 9279010968।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: रात को लड़ाई कर परिवार को घर से निकाला, सुबह फंदे पर लटका मिला टेंपो चालक

 

Spread the love

Related Posts

Gua : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीआईएसएफ गुवा माइंस में योग कार्यक्रम आयोजित

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को सीआईएसएफ यूनिट गुवा माइंस में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईएसएफ के उप…

Spread the love

Gua : इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुवा : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय, गुवा में सेल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time