Jamshedpur: दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुलभ मतदान पर जिला बैठक, उपलब्ध होंगी ज़रूरी सुविधाएं

जमशेदपुर:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव–2025 को ध्यान में रखते हुए, दिव्यांग मतदाताओं की सहज और सुलभ भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने की।

बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम, सुलभ मतदान केंद्रों की तैयारी, मतदान दिवस पर वॉलंटियर की नियुक्ति और उनका प्रशिक्षण जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर:

रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा
दिव्यांगजनों के लिए शौचालय
ब्रेल सुविधा और हेल्प डेस्क
परिवहन की व्यवस्था
सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर मतदाता को मतदान का समान अवसर और सम्मानजनक सुविधा मिलना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं बहाल की जा चुकी हैं। किसी भी कमियों को सुधारने के लिए संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के अभियंता और दिव्यांगजन से जुड़े संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्ति को लेकर विवाद, प्रदेश प्रभारी के साथ हुई बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से CII झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की कही बात

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने…

Spread the love

Jamshedpur : टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

जमशेदपुर : टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time