लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज करीब 16 घंटे के बाद फिर से एक्टिव हो गया है।
सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि “इस तरह के हल्के काम वही कर सकते हैं।”
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया था। शुरुआत में इसे तकनीकी समस्या माना गया, लेकिन जब मेटा की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, तो सपा नेताओं ने इसे “जानबूझकर की गई हरकत” करार दिया।
पेज बहाल होने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी पहली पोस्ट में लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया।
उन्होंने लिखा, “सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।”
अखिलेश ने इस पोस्ट में पेज बंद किए जाने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।
सपा सूत्रों के मुताबिक, पेज बंद होने के बाद फेसबुक को ई-मेल भेजकर कारण पूछा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जानकारों का कहना है कि संभवतः कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने शिकायत की होगी, जिसके बाद फेसबुक ने यह कार्रवाई की।
पेज बहाल होते ही सपा समर्थकों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #AkhileshYadav और #FacebookBias जैसे हैशटैग ट्रेंड कराए।
पार्टी नेताओं ने कहा कि “जब जनता से सीधा जुड़ने का माध्यम बंद किया जाता है, तो यह लोकतंत्र पर हमला है।”
इसे भी पढ़ें :
Bihar Elections: विधायक मिश्रीलाल यादव का इस्तीफा, बोले – “भाजपा में अब स्वाभिमान की कोई जगह नहीं”
There is no ads to display, Please add some



















































