Bihar Elections: बिहार चुनाव से पवन सिंह ने किया किनारा, अमित शाह संग तस्वीर शेयर कर दी सफाई

पटना:  भोजपुरी सुपरस्टार और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

शनिवार सुबह पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, “मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मेरा ऐसा कोई इरादा है। मैं भाजपा का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।”

इस बयान के साथ ही उन तमाम कयासों पर विराम लग गया जिनमें कहा जा रहा था कि भाजपा उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

पवन सिंह ने कहा कि वे एनडीए प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं एक कलाकार के रूप में समाज की सेवा करता आया हूं, और अब भाजपा के सिपाही के रूप में पार्टी के लिए काम करूंगा।”

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवाद पर भी बात की थी। उन्होंने कहा, “मेरे और मेरी पत्नी के बीच जो मामला चल रहा है, वह कोर्ट में है। अदालत जो निर्णय देगी, वही मेरे लिए अंतिम होगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी माहौल में इस विवाद को उछाला जा रहा है, “पांच अक्टूबर को जब वो मेरे लखनऊ वाले घर पहुंचीं, तो वह पहले भी संपर्क कर सकती थीं। लेकिन, जैसे ही चुनाव आयोग ने तारीखें घोषित कीं, उसी समय ये सब हुआ।”

पवन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं था, बल्कि भाजपा के संदेश और नीतियों को जनता तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि वे भाजपा के साथ मिलकर बिहार के विकास और भोजपुरी संस्कृति के प्रचार के लिए काम करते रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time