Saraikela: सरायकेला में प्रशासन का नागरिक अभिनंदन, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न कराने पर सम्मानित हुए DC-SSP

सरायकेला:  दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समापन के बाद सरायकेला-खरसावां चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शुक्रवार को एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, सरायकेला चैंबर के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, महासचिव मनोज कुमार चौधरी, तथा खरसावां राजपरिवार के सदस्य अनूप सिंह देव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद उपायुक्त और एसपी को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चैंबर के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान जिस तरह शांति और अनुशासन बना रहा, वह प्रशासन और पुलिस की बेहतरीन टीमवर्क का नतीजा है। आलोचना के साथ-साथ अच्छे कार्यों की भी सराहना होनी चाहिए, ताकि अधिकारियों का मनोबल बढ़े।” समारोह का संचालन अमलेश सिन्हा ने किया।

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने गुरु विजेंद्र पटनायक और सुदीप कुमार कवि के निर्देशन में शानदार प्रस्तुति दी। वहीं नटराज नृत्य कला केंद्र की नन्ही बालिकाओं ने समीर मोहंती, विजया जी और रेखा जी के निर्देशन में नृत्य और करतब से अतिथियों का दिल जीत लिया।

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि यह सम्मान वे अपने अधीनस्थ कर्मियों और सभी पूजा समितियों को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा की सफलता जनता और प्रशासन के सहयोग से संभव हुई। अब हमें धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को भी उसी शांति से संपन्न कराना है।”

पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव भोला मोहंती ने कहा, “यह पहली बार हुआ है जब प्रशासन और पूजा समितियों का संयुक्त रूप से नागरिक अभिनंदन हुआ। यह सराहनीय पहल है। इससे संस्कृति संरक्षण के साथ प्रशासन का मनोबल भी बढ़ेगा।”
उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज चौधरी और सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

मौके पर कई पूजा समितियों के अध्यक्ष व सदस्य — सत्यनारायण अग्रवाल, अरुण सेक्सरिया, रूपेश साहू, आशीष अग्रवाल, ललित चौधरी, आनंद अग्रवाल, अभिषेक सेक्सरिया, सुशांत महापात्र, पारसनाथ पुथाल, संतोष कर, उमेश भोल, पार्थ सारथी आचार्य, रुपेश मिश्रा, नवीन सिंह, कैलाश पोद्दार, चित्रा पटनायक, सुभाष महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time