जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला और उसके साथ मौजूद बच्ची की सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।
घटना के अनुसार, महिला स्कूटी से हॉस्टल के पास गुजर रही थी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी। इसी दौरान ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने के प्रयास में दौड़कर धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर गई।
महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गए और मौके से भाग निकले. बाद में जब महिला उठकर फिर से जाने लगी, तब दोबारा कुछ सिपाही उसके पास पहुंचे और पीछे से उसकी स्कूटी को धक्का दे दिया
इस घटना में महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया।
स्थिति बिगड़ने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले।
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। घटना ने इलाके में पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































