Saraikela: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दशक की सेवा के बाद रिटायर हुए राजेंद्र कुमार, मिला सम्मान

सरायकेला:  कुमार विजय प्रताप सिंह देव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला में शनिवार को विद्यालय परिवार ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारी राजेंद्र कुमार को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी।

राजेंद्र कुमार ने 1 जून 1994 को राजकीयकृत उच्च विद्यालय, तिरूलडीह में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। बाद में 18 फरवरी 2008 को उनका स्थानांतरण कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में हुआ। इसी विद्यालय से उन्होंने 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्ति ग्रहण की।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार रथ और मीनाक्षी रजक ने राजेंद्र कुमार के साथ बिताए स्मरणीय पलों को साझा किया। छात्राएं उन्हें प्यार से “मामा” कहकर पुकारती थीं, और उनके विदा होते समय कई की आंखें नम हो गईं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने राजेंद्र कुमार के योगदान को सराहते हुए उनके नाम से मानपत्र पढ़ा और उन्हें मानपत्र भेंट किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और उपयोगी वस्तुएँ भेंट की गईं।

मंच संचालन मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के कामदेव महतो, विजय महतो, सुभाशीष महतो, मनोरंजन महतो, शिवपाद महतो, प्रदीप प्रमाणिक, सुजाता बेसरा, सुप्रभा षाडंगी, कुमारी जयश्री, गणेश चंद्र बानरा सहित सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर KVPIS गर्ल्स हाई स्कूल में बालिकाओं का सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time