सरायकेला: कुमार विजय प्रताप सिंह देव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला में शनिवार को विद्यालय परिवार ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारी राजेंद्र कुमार को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी।
राजेंद्र कुमार ने 1 जून 1994 को राजकीयकृत उच्च विद्यालय, तिरूलडीह में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। बाद में 18 फरवरी 2008 को उनका स्थानांतरण कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में हुआ। इसी विद्यालय से उन्होंने 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्ति ग्रहण की।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार रथ और मीनाक्षी रजक ने राजेंद्र कुमार के साथ बिताए स्मरणीय पलों को साझा किया। छात्राएं उन्हें प्यार से “मामा” कहकर पुकारती थीं, और उनके विदा होते समय कई की आंखें नम हो गईं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने राजेंद्र कुमार के योगदान को सराहते हुए उनके नाम से मानपत्र पढ़ा और उन्हें मानपत्र भेंट किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और उपयोगी वस्तुएँ भेंट की गईं।
मंच संचालन मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के कामदेव महतो, विजय महतो, सुभाशीष महतो, मनोरंजन महतो, शिवपाद महतो, प्रदीप प्रमाणिक, सुजाता बेसरा, सुप्रभा षाडंगी, कुमारी जयश्री, गणेश चंद्र बानरा सहित सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर KVPIS गर्ल्स हाई स्कूल में बालिकाओं का सम्मान
There is no ads to display, Please add some



















































