Saraikela: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर KVPIS गर्ल्स हाई स्कूल में बालिकाओं का सम्मान

सरायकेला:  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने केवीपीआईएस गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान और जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों में भी बालिकाओं को देवी का स्वरूप बताया गया है, इसलिए हर बेटी को समान प्यार, सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की कई बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। इनमें कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स (अंतरिक्ष यात्री), महामहिम द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति), अवनी लेखरा (पैरालिंपिक निशानेबाज), सायना नेहवाल (बैडमिंटन खिलाड़ी) और प्रियंका चोपड़ा (अभिनेत्री) जैसी हस्तियाँ शामिल हैं।

मनोज चौधरी ने कहा कि समाज को ऐसी नीतियों की जरूरत है जो लड़कियों के अधिकारों की रक्षा करें और उन्हें नेतृत्व करने के अवसर प्रदान करें। मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नारायण कुमार, शिक्षिका मीनाक्षी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: कुड़मी को ST सूची में शामिल करने के विरोध में आदिवासियों का प्रदर्शन, सरना धर्म कोड की भी उठी मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time