Ranchi: राजधानी में पहली बार होगा डहरे सोहराय का आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ेगा झारखंड

रांची:  राजधानी रांची में 16 अक्टूबर को झारखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक पर्व डहरे सोहराय ऐतिहासिक रूप से पहली बार सड़क पर मनाया जाएगा। झारखंड की लोक पहचान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से यह आयोजन राजधानी के मोराबादी मैदान से शुरू होकर एसएसपी चौक, रेडियम रोड होते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक पदयात्रा के रूप में निकलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले किया जा रहा है। मंच के संयोजक देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि पूरे राज्य से हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “सोहराय केवल पर्व नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।”

कार्यक्रम में स्थानीय और प्रामाणिक लोक कलाकार झारखंडी परंपराओं को जीवंत करेंगे। इस दौरान सोहराय गीत, नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति, आदिवासी पेंटिंग, हस्तशिल्प और झारखंडी व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे।

डहरे सोहराय का यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक एकता और लोक जीवन की विविधता को एक मंच पर लाने की पहल माना जा रहा है। उम्मीद है कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में राजधानी की पहचान बनेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

Spread the love

Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time