Jhargram: झाड़ग्राम में बालु तस्करी पर ED का बड़ा अभियान, खाली कराया गया 300 ट्रक बालू – जांच जारी

झाड़ग्राम:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को झारग्राम जिले में बालु तस्करी के आरोप में गोपीबल्लभपुर और लालगढ़ में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सुबह से ही ईडी की टीम ने गोपीबल्लभपुर स्थित जीडी माइनिंग कार्यालय और खदान में तलाशी ली। कर्मचारियों से पूछताछ की गई और खदान में बीती रात पहुंचे 300 ट्रकों में भरे बालू को खाली कराया गया।

लालगढ़ के सिजुआ स्थित सौरभ राय की खदान में भी ईडी ने जांच की। अधिकारियों ने एक कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, मोबाइल और नगदी बरामद हुई है।

यह जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है कि पिछले माह ईडी ने बालु तस्करी को लेकर गोपीबल्लभपुर के नायाबसन, भामल सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की थी। वहीं, आज कोलकाता, आसनसोल और अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की खबर है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: SAIL में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो 25 अक्टूबर को होगी आर्थिक नाकाबंदी

 

Related Posts

Jhargram : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, वेलियाडीह में सहायता शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच साड़ी व मच्छरदानी का किया वितरण

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास और शिक्षा के प्रसार के लिए भी लगातार कार्य करती है : सिंगला झाड़ग्राम : समाज के…

Jhargram : जिले में LPG की आपूर्ति सामान्य व निर्बाध, लोगों को PANIC से बचने की डीएम ने की अपील, कंट्रोल रूम खुला

झाड़ग्राम : शहर के LPG वितरण केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि अग्रिम बुकिंग और भुगतान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *