Jamshedpur: दीपावली पर जमशेदपुर में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर लगी रोक

जमशेदपुर:  दीपावली के मद्देनजर जमशेदपुर की सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह प्लान अगले तीन दिन यानी 18 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

धनतेरस पर वाहन प्रतिबंध
धनतेरस के दिन, 18 और 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

दीपावली पर सख्त नियम
20 अक्टूबर, दीपावली के दिन सुबह 6 बजे से 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक भी बसों को छोड़कर किसी भी भारी वाहन का संचालन अनुमति प्राप्त नहीं होगा।

आदेश और एडवाइजरी
यह ट्रैफिक एडवाइजरी जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीजर कुमार के संयुक्त आदेश से जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इन नियमों का पालन करें और त्योहार के समय सड़क पर सुगमता बनाए रखें।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Dhanteras 2025: शुभ योगों के साथ होगी दिवाली की शुरुआत, ज्वेलरी बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time