Jamshedpur: विवाद के बाद 20 वर्षीय ऑटो चालक ने लगाई फांसी, पत्नी और मासूम बच्ची पर छाया शोक

जमशेदपुर:  मानगो थाना क्षेत्र के दाईघुटु, धोबी लाइन रोड नंबर 6 में शनिवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल प्रमाणिक (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था और उसकी एक डेढ़ साल की मासूम संतान भी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम विशाल का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर वह घर के बाथरूम में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया।

परिजन तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि विशाल नशे का आदी था। विशाल की असमय मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया है और घर में गहरा शोक पसरा हुआ है।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में शहीद सम्मान समारोह, सात परिवारों को मिला सम्मान

Spread the love

Related Posts

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time