Deoghar: : बड़े भाई ने ट्रक से छोटे भाई को कुचला, गाड़ी के किस्त को लेकर हुआ विवाद

देवघर:  दीपावली से एक दिन पहले देवघर के देवीपुर प्रखंड स्थित चौधरीडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सगे भाई ने छोटे भाई विट्टू राउत को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, विट्टू राउत सड़क किनारे नया घर बनाकर रहता था और चाय-नाश्ता की दुकान चला कर परिवार का पालन करता था। उसके बड़े भाई संजीत राउत के साथ अक्सर आर्थिक और पारिवारिक विवाद होता रहता था।

विट्टू के परिजनों का आरोप है कि संजीत ने दबाव डालकर छोटे भाई के नाम पर रजिस्टर्ड ट्रक ले लिया था। ट्रक की किस्त समय पर न भर पाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। रविवार सुबह विट्टू अपनी दुकान के बाहर बुलेट बाइक धो रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई संजीत ट्रक लेकर आया और सीधे छोटे भाई पर ट्रक चढ़ा दिया। हादसे में विट्टू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। आरोपी संजीत राउत घटना के बाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो में जलमीनार का फर्जी उद्घाटन, दीपावली के पूर्व पानी की किल्लत से लोग परेशान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time