जादूगोड़ा: जमशेदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में गालूडीह में जोरदार चुनावी प्रचार किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार वे सोमेश सोरेन को जीताने के लिए मतदान करें।
चुनावी दौरे के दौरान पलटन मुर्मू ने कहा कि घाटशिला के दिवंगत विधायक रामदास सोरेन की याद में जनता इस बार सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस चुनाव में पूर्व के रिकॉर्ड को भी तोड़ा जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में पलटन मुर्मू ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेटे के मोह में चंपाई सोरेन ने झामुमो छोड़ दी, जबकि पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया। उनका कहना था कि इस चुनाव में इसका खामियाजा उन्हें भारी मतों से भुगतना पड़ेगा।
इस चुनावी दौरे में पलटन मुर्मू के साथ विकास स्वर्ण कार, सोना राम टुडू, रामदास मुर्मू, गोपी दास भी मौजूद रहे। टीम ने हलूदबनी, केसरपुर, नरसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से सोमेश सोरेन के पक्ष में वोट देने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some



















































