Jamshedpur: कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ के 4 सहयोगी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

जमशेदपुर:  गोविंदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुख्यात अपराधी सौरभ शर्मा उर्फ रिंकू सेठ के चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा (22) – बिरसानगर
गौरव गोस्वामी (24) – गोविंदपुर
सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह (25) – परसुडीह
हिमांशु कुमार (23) – गोविंदपुर
इनके कब्जे से 1 देशी पिस्तल, दो गोली और 1 खोखा बरामद हुआ है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि रिंकू सेठ जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। रिंकू के खिलाफ चोरी, रंगदारी, छिनतई, फायरिंग और हत्या जैसे कई मामलों में जेल की सजा हो चुकी है। वह हाल ही में राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया था।

एसपी ने बताया कि चारों आरोपी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के नया रोड के पास जंगल में अपराध की योजना बनाने के लिए इक्ट्ठा हुए थे। डीएसपी सिटी सुनील चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें पिस्टल रिंकू सेठ ने दी थी।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिटी एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्क है और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: एम टाइप फ्लैट परिसर से चोरों ने उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time