घाटशिला उपचुनाव: कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के समर्थन में झोंकी ताकत, टिक्की मुखी की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

जादूगोड़ा:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और राज्य की कांग्रेस कमिटी ने घाटशिला में कैंप लगाकर पूरी ताकत झोंक दी है। बन्ना गुप्ता लगातार क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं और समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क में जुटे हुए हैं।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टिक्की मुखी की चुनावी गतिविधियों में अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। जानकारों के अनुसार, टिक्की मुखी का दलित वर्ग, मजदूर समुदाय और युवाओं में मजबूत प्रभाव है। उनके रुख का असर घाटशिला विधानसभा के मतदाताओं पर पड़ सकता है।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि टिक्की मुखी का मैदान में उतरना या न उतरना, दोनों ही परिस्थितियाँ कांग्रेस की चुनावी स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं।
घाटशिला की जनता इस सवाल पर चर्चा कर रही है कि क्या टिक्की मुखी किसी नए समीकरण की तैयारी में हैं, या चुनाव में दूरी बनाए रखना उनकी रणनीति है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो स्टार प्रचारक संजीव सरदार ने सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मांगा वोट

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

    बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

    Spread the love

    Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time