घाटशिला उपचुनाव: मंगल कालिंदी का जनसंपर्क अभियान तेज, हेमंत सरकार के विकास कार्यों का किया जोरदार प्रचार

घाटशिला:  जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को आशीर्वाद स्वरूप वोट देकर विजयी बनाएं।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में झामुमो के प्रति उत्साह और समर्थन की स्पष्ट लहर देखने को मिली। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्य हुए हैं, जिससे क्षेत्र के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं।

विधायक ने कहा, “स्वर्गीय रामदास सोरेन ने घाटशिला के विकास की जो नींव रखी थी, उसे सोमेश सोरेन आगे बढ़ाएंगे। विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी।”

मंगल कालिंदी ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांग रही है, क्योंकि अपने प्रत्याशी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संकेत है कि भाजपा की हार तय है, और जनता इस बार विकास और हेमंत सरकार की नीतियों पर मुहर लगाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के समर्थन में झोंकी ताकत, टिक्की मुखी की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

    बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

    Spread the love

    Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time