Jamshedpur: ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ वेबसाइट से करोड़ों की ऑनलाइन ठगी, सैकड़ों निवेशक फंसे

जमशेदपुर:  आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जिशु भवन के पासएक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहाँ ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ नामक वेबसाइट के जरिये शेयर इन्वेस्टमेंट और डेली टास्क के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस के अनुसार, वेबसाइट के माध्यम से लोगों को 1,800 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था। बदले में हर दिन एक निश्चित प्रतिशत रिटर्न (Return) और छोटे-छोटे डेली टास्क पूरे करने पर बोनस देने का वादा किया गया था।

यूजर्स को रोजाना 20 से 25 टास्क दिए जाते थे, जिनमें होटल या ट्रैवल एजेंसी की फोटो को 5-स्टार रेटिंग देना, लिंक शेयर करना या सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट करना शामिल था। कई यूजर्स को शुरुआती दिनों में रिटर्न भी मिला, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ता गया और उन्होंने बड़ी रकम निवेश कर दी।

इसी बीच अचानक वेबसाइट ने रिडीम और विड्रॉ सिस्टम बंद कर दिया। जब इन्वेस्टर्स ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट पूरी तरह ठप पाई गई। इससे नाराज़ होकर सैकड़ों निवेशक आजाद नगर स्थित कंपनी के कथित ऑफिस पहुंचे और जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की।

सूचना पर आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में यह मल्टी-लेवल ऑनलाइन स्कैम प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सर्वर और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है तथा वेबसाइट से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “मामला गंभीर है, तकनीकी जांच के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।” प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, फ्रॉड की राशि करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chandil: चोरों ने किरायेदारों को किया बाहर से बंद, बारात में गया था परिवार – घर से सोना और गुल्लक लेकर हुए फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time