Chaibasa: आदर्श मध्य विद्यालय में रसोइया सह सहायिकाओं की कुकिंग प्रतियोगिता, बड़ाजामदा की टीम बनी विजेता

गुवा:  संकुल संसाधन केंद्र, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में मंगलवार को रसोइया सह सहायिकाओं के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालजोड़ी, परमबालजोड़ी, दिरीबुरु, प्राथमिक विद्यालय लिपुंगा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय काटेसाई और आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा की रसोइयाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार किए।

निर्णायक के रूप में बड़ाजामदा की मुखिया प्यारवती देवगम और पूर्व जिला परिषद सदस्य सह शिक्षा प्रेमी शंभू हाजरा उपस्थित थे। उन्होंने सभी व्यंजनों का स्वाद लिया और मूल्यांकन किया।

परिणाम में आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिरीबुरु की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि प्यारवती देवगम ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि रसोइयों ने बेहतरीन व स्वादिष्ट व्यंजन बनाए हैं। उन्होंने कहा, “जो इस बार विजेता नहीं बने, वे निराश न हों, अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करें।”

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, सीआरपी गौरव आनंद, सीएलएफ एचआर पुतुल गागराई, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता का माहौल उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: आदित्यपुर में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *