Chaibasa: सारंडा बचाओ आंदोलन समिति को समर्थन देकर घिरा झामुमो, गीता कोड़ा ने लगाया दोहरा चरित्र का आरोप

चाईबासा:  सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के विरोध में 16 नवंबर को होने वाली आर्थिक नाकेबंदी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा “नैतिक समर्थन” दिए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में ताजातरीन बहस शुरू हो गई है। झामुमो सांसद जोबा माझी ने कहा कि “जब तक सांस चलेगी और आवाज रहेगी, तब तक आदिवासी-मूलवासी के हक की लड़ाई जारी रहेगी।”

गीता कोड़ा ने झामुमो पर साधा निशाना
पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता गीता कोड़ा ने इसे झामुमो का दोहरा चरित्र बताया। उनका कहना है कि एक तरफ झामुमो सरकार ने ही सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मंजूरी दी। दूसरी तरफ अब वही निर्णय विरोध के बहाने जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह जनता के साथ छल और राजनीतिक पाखंड का स्पष्ट उदाहरण है।

गीता कोड़ा ने सवाल उठाया कि जब झामुमो की अपनी सरकार है, तब आंदोलन की नौटंकी क्यों? यदि वास्तव में आदिवासी हित की रक्षा मकसद है, तो सरकार कैबिनेट निर्णय रद्द करे, पेसा कानून पूरी तरह लागू करे, और सारंडा ग्रामवासियों के अधिकार सुरक्षित करे।

भाजपा का कहना है कि सारंडा शहीदों की भूमि है। झामुमो केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित कर रही है। जनता को समझना होगा कि झामुमो की “सरकार और आंदोलन” की नीति सिर्फ दिखावा है। भाजपा ने झामुमो के विधायक और सांसदों से साफ-साफ जवाब मांगा है कि क्या वे हेमंत कैबिनेट के सारंडा सेंचुरी निर्णय के पक्ष में हैं या इसके खिलाफ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: सारंडा बचाओ आंदोलन समिति को झामुमो ने दिया नैतिक समर्थन, जोबा माझी बोली – जारी रहेगा संघर्ष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *