पोटका: डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में झारखंड स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और बाल दिवस के अवसर पर छात्रों के बीच खेल-कूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने खूब मस्ती और आनंद लिया, और विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका झूमा सरकार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और बाल दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि हर बच्चा अपने सपनों की दुनिया लेकर जन्म लेता है, इसलिए पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा—”बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने का साहस रखो।”
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और सहायक स्टाफ भी उपस्थित रहे।
इसमें शामिल थे—सुचित्रा गुहा, बरनाली मंडल, शीलू रे, शांता करवा, शिल्पा बेहरा, शिल्पी बेहरा, मौसमी रंजन, सुनीता सोरेन, सुष्मिता कुमारी, सोनिया माझी, और सहायक सोमवारी मुर्मू, चांदनी हेंब्रम, अनिल सरदार, बबलू सिरका, शरद कालिंदी।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































