घाटशिला उपचुनाव: विधायक संजीव सरदार बोले – हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और सरकार की नीतियों की जीत

पोटका:  पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता, जनता का भरोसा और झारखंड सरकार की नीतियों की जीत है।

विधायक ने आगे कहा कि इस चुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब झारखंड में भाजपा का प्रभाव घटता जाएगा। लोगों ने विकास, सम्मान और स्थिरता को प्राथमिकता दी और अपनी पसंद से सरकार पर भरोसा जताया।

संजीव सरदार ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी जनता इसी विश्वास के साथ भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड की अस्मिता और विकास को बनाए रखने वाली सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *