Jamshedpur: गोविंदपुर में चोरी की योजना बनाने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी के कई सामान भी जब्त किए हैं।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवक अपराध की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाकर कार्रवाई की और सैय्यद अज़हर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली, कई सोने-चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपए नगद बरामद किए। जानकारी के अनुसार, सैय्यद अज़हर इमाम एक वांछित अपराधी है। उसके ऊपर पहले 11 मामले दर्ज हैं और वर्तमान में 5 मामलों में वांछित है।

पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बाकी चोरी के मामलों की जांच और अन्य संभावित अपराधियों की तलाश जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टेल्को ठीकेदार के ऑफिस से हुई दस लाख की लूट का खुलासा – दो आरोपी गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time