Bihar: किडनी डोनेशन पर उपदेश देने वालों को रोहिणी आचार्य ने घेरा, बोलीं – ‘एक बोतल रक्तदान’ करने में ही खून सूख….

पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन लोगों को कड़ा जवाब दिया है जो उनके पिता को किडनी दान करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव और उनसे जुड़े लोगों पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि जिन लोगों का ‘एक बोतल रक्तदान’ करने में ही खून सूख जाता है, वे किडनी दान जैसे गंभीर विषय पर उपदेश दे रहे हैं।

रोहिणी आचार्य ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो लालू प्रसाद यादव के नाम पर हमदर्दी जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठी हमदर्दी जताने के बजाय, जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें अस्पताल में किडनी की ज़रूरत वाले लाखों गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने सीधे तौर पर आह्वान किया, “उन्हें अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर किडनी दान करनी चाहिए।”

रोहिणी ने उन लोगों पर भी हमला बोला जो पिता को किडनी दान करने वाली शादीशुदा बेटी के कदम को गलत ठहरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग बेटी की किडनी को ‘गंदा’ बताते हैं, वे हिम्मत जुटाकर उनसे खुले मंच पर खुली बहस करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग ज़रूरतमंदों को किडनी देने के इस ‘महादान’ पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें सबसे पहले खुद इस महादान की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने हरियाणवी महापुरुषों, चाटुकार पत्रकारों और हरियाणवी भक्त ट्रोलर्स को भी घेरा, जो उन्हें गाली देने से नहीं थकते।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Maharashtra: बीएमसी चुनाव से पहले महायुति में बढ़ा तनाव, शिवसेना मंत्रियों ने कैबिनेट से बनाई दूरी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time