Chaibasa: गुवा सेल सिविल विभाग में सीटू यूनियन का विरोध प्रदर्शन, जीएम से वार्ता के बाद आंदोलन खत्म

गुवा:  गुवा सेल के सिविल विभाग में लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को लेकर मंगलवार को सीटू यूनियन ने विभाग परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन सदस्यों का आरोप था कि कई महत्वपूर्ण कार्य महीनों से अधूरे पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विरोध बढ़ता देख सिविल विभाग के महाप्रबंधक एस.एम.डी. इकबाल ने तत्काल यूनियन प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने विभागीय लापरवाही, कार्यों में देरी और इससे उत्पन्न समस्याओं को विस्तार से रखा।

महाप्रबंधक एस.एम.डी. इकबाल ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे, विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाएगी और कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी।

प्रबंधन की सकारात्मक प्रतिक्रिया से संतुष्ट होकर सीटू यूनियन ने अपना विरोध आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

इस दौरान सीटू के महासचिव रमेश गोप, मलय पाणिग्राही, राजेंद्र पृष्ठि, रघु गिरी, सुजीत नायक, मनोज दास, अनिल कुमार, भोला, मनोज, दीप सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना फ्लाईओव्हर पर डिवाइडर से टकराई बाइक, धनाडाही का युवक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-49 माटिहाना फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। बाइक से अपना संतुलन खोने के कारण एक युवक डिवाइडर से टकराकर…

Spread the love

Bahragora : बरसोल की जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर, ग्रामीणों में आक्रोश

बहरागोड़ा : प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। घासपदा से तदुआ चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के बाद अब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time