Chaibasa: सेवानिवृत्त सेल कर्मियों को बिना क्वार्टर खाली किए मिलेगी ग्रेच्युटी, ALC कोर्ट का बड़ा आदेश

गुवा:  गुवा सेल खदान में वर्षों से चले आ रहे एक महत्वपूर्ण विवाद पर एएलसी कोर्ट चाईबासा ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त सेल कर्मियों को ग्रेच्युटी का भुगतान क्वार्टर खाली करने की शर्त से नहीं जोड़ा जा सकता।

गुवा स्थित सेल खदान में लंबे समय से यह प्रथा चली आ रही थी कि यदि कोई सेवानिवृत्त कर्मचारी समय पर सेल का आवास खाली नहीं करता, तो प्रबंधन उसकी ग्रेच्युटी राशि रोक देता था। इसे कर्मचारी मनमानी और नियम-विरुद्ध मानते थे।

इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ गुवा के पाँच सेवानिवृत्त कर्मचारी— विश्वकेशन महापात्रो, नवीदत्त महापात्रो, मंगल तुबिद, सोमरा मिंज और हरिपदो दास ने एएलसी कोर्ट चाईबासा में मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार किया।

अपने निर्णायक आदेश में अदालत ने कहा ग्रेच्युटी किसी भी परिस्थिति में क्वार्टर खाली करने से नहीं जोड़ी जा सकती। सेल प्रबंधन सभी प्रभावित कर्मियों की बकाया ग्रेच्युटी तुरंत जारी करे। जितने दिनों तक राशि रोकी गई, उस अवधि के लिए 10% ब्याज जोड़कर भुगतान किया जाए।

फैसले के बाद गुवा सेल कर्मियों में उत्साह देखा गया। सेवानिवृत्त कर्मियों ने इसे अपनी बड़ी जीत और न्यायिक प्रणाली में विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।उनका कहना है कि कोर्ट का यह आदेश भविष्य में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल बनकर रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time