Jamshedpur: शादी में गए परिवार के घर चोरी, चार गिरफ्तार – जेवर बरामद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में 29-30 नवम्बर की मध्यरात्रि एक बड़ी चोरी हुई। घटना पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर पर घटित हुई, जब वह अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 15-16 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिए।

घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी शुरू कर दी।
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया:
सुन्दर कुजूर
रोहित गोप
मनीष राय
विक्की सिंह

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए अनेक आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, सुन्दर कुजूर, मनीष राय और विक्की सिंह का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और चोरी के अन्य संभावित पहलुओं की भी तफ्तीश की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में पेश, मिली जमानत 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

    पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time