सरायकेला: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फेडरेशन कराटे प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और झारखंड का गौरव बढ़ाया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय की टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
13 वर्ष आयु वर्ग में रक्षा कुमारी ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले जीतते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग में स्मिता दास ने दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रतियोगिता के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में गिना गया।

झारखंड राज्य फेडरेशन की ओर से स्मिता दास को 3000 रुपये और रक्षा कुमारी को 2000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दोनों को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल किया गया, जिससे टीम और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि यह राष्ट्रीय स्तरीय कराटे फेडरेशन गेम्स 6 और 7 दिसंबर को सनवैली पब्लिक स्कूल, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल के कुल 9 प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया और अपने कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
There is no ads to display, Please add some



















































