Bahragora: बहरागोड़ा में महादलितों से छुआ–छूत का फरमान, बाल काटने से इनकार पर भड़का विवाद

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जयपुरा में महादलित परिवारों के साथ छुआ–छूत और सामाजिक बहिष्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के नाई समुदाय के लोगों ने लगभग एक महीने पहले फरमान जारी किया था कि किसी भी अनुसूचित जाति महादलित परिवार का बाल नहीं काटा जाएगा। इस अमानवीय निर्णय के कारण महादलित परिवारों में भारी आक्रोश था और सामाजिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

 

पीड़ित परिवारों — महादेव बैठा, रखहरि मुखी, दिलीप मंडल, किशोर मंडल, सत्यवान धुली, सुकुमार बैठा, सागर कालिंदी आदि — ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार बरसोल थाना में शिकायत की, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण गांव में जातिगत भेदभाव की स्थिति और गंभीर होती गई।

लगातार हो रहे उत्पीड़न और सामाजिक प्रताड़ना से परेशान महादलित समुदाय के सदस्यों ने अंततः भाजपा नेता श्री विमल किशोर बैठा से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही विमल बैठा तुरंत सक्रिय हुए और बरसोल थाना प्रभारी से मिलकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत सभी नाई दुकानदारों तथा संबंधित व्यक्तियों को थाना में तलब किया। पुलिस ने सख्त फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का भेदभाव, जातिगत बहिष्कार या छुआ–छूत का रवैया कानूनन अपराध है। थाना प्रभारी ने सभी से लिखित में आश्वासन लिया कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं होगी, अन्यथा उनके खिलाफ एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस की कड़ी चेतावनी और लिखित प्रतिबद्धता के बाद गांव का माहौल शांत हुआ। महादलित परिवारों ने राहत की सांस ली और भाजपा नेता विमल किशोर बैठा तथा थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाती हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की कुरीतियों को रोका जा सके।

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

    जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

    Spread the love

    Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

    जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time