बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के बाईपास रोड पर माटिहाना चौक के पास सोमवार दोपहर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक और सड़क पार कर रहा एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कोकमरा गांव निवासी कृष्ण गोपाल राना अपनी निजी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उसी गांव का युवक प्रदीप नायक अचानक सड़क पार करने लगा। अचानक सामने आने से बाइक असंतुलित हो गई और जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार और पैदल युवक दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना देरी किए राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने एक निजी वाहन की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा में महादलितों से छुआ–छूत का फरमान, बाल काटने से इनकार पर भड़का विवाद
There is no ads to display, Please add some



















































