धान खरीद में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और आर्थिक शोषण पर विफरी भाजपा, आंदोलन की दी चेतावनी

उपायुक्त के माध्यम से सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा ने राज्य में धान खरीद प्रक्रिया में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और वादाखिलाफी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने किसानों से वादा किया था कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे घटाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. इसके अलावा, धान में नमी के नाम पर प्रति क्विंटल 10 किलोग्राम की कटौती की जा रही है. मोर्चा ने इसे किसानों के साथ धोखा और उनकी मेहनत का अपमान करार दिया. किसान मोर्चा ने कहा कि झारखंड के किसान राज्य की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की रीढ़ है. बावजूद इसके, सरकार उनके अधिकारों और हकों को कुचलने का प्रयास कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा.

समर्थन मूल्य घटाने का लगाया आरोप

भाजपा किसान मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों के साथ हो रहे शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार को तत्काल धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल करना होगा और कटौती की प्रक्रिया को बंद करना होगा. अन्यथा, किसान हितों की रक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने से भी परहेज नहीं करेंगे.

प्रतिनिधिमंडल में यह रहे शामिल

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी के साथ महामंत्री दीपू शर्मा, प्रदेश मंत्री सदानंद महतो, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम चन्द्राकर, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद, काजू सैंडल, सुरेंद्र पांडेय, बिरेन महतो, राजकुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष कृष्ण शर्मा समेत अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

    कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

    प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time