Jamshedpur : धालभूम को मिला नया एसडीओ, अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार

  • पदभार ग्रहण के बाद उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर : धालभूम अनुमंडल में प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने आज धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने नए दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की और अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने की बात कही। उनके पदभार ग्रहण से क्षेत्र में विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ठिठुरती ठंड में न्यायपालिका ने जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल

धालभूम अनुमंडल में प्रशासनिक बदलाव

पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं उपायुक्त ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े विषयों के त्वरित निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time