Baharagoda : मानुष मुड़िया पंचायत में ठंड राहत, 180 जरूरतमंदों को मिला कंबल

  • मुखिया राम मुर्मू के नेतृत्व में हुआ पारदर्शी कंबल वितरण
  • जरूरतमंदों के लिए मुखिया की पहल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुष मुड़िया पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया राम मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों के कुल 180 बुजुर्गों, गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में यह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुई। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में वितरण कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिससे लोगों में प्रशासन और पंचायत के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धालभूम को मिला नया एसडीओ, अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार

ठंड में पंचायत स्तर पर राहत कार्य तेज

मुखिया राम मुर्मू ने बताया कि यह कंबल प्रखंड प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए थे और उनका वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही पंचायत के सभी वार्डों से जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार की गई थी, ताकि सहायता सही हकदारों तक पहुंचे। वितरण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ पात्र लोग अभी कंबल से वंचित रह गए हैं। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुखिया ने प्रखंड प्रशासन से अतिरिक्त कंबलों की मांग की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड में बिना सहायता के न रहे, इसके लिए भविष्य में भी पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time