Ranchi : नगड़ी अंचल किसान सभा सम्मेलन सम्पन्न, ललित सिंह मुंडा बने अध्यक्ष

  • खेसारो में हुआ सम्मेलन, नई अंचल कमिटी का गठन
  • किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान
  • राज्य सम्मेलन में राष्ट्रीय नेताओं की होगी भागीदारी

रांची : नगड़ी अंचल किसान सभा सम्मेलन खेसारो में ललित सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों के धान की खुलेआम लूट हो रही है। सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 24 रुपये 50 पैसे प्रति किलो के बजाय किसानों से 15 से 17 रुपये प्रति किलो की दर से धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर मूकदर्शक बने हुए हैं और विधानसभा व लोकसभा में किसानों की आवाज नहीं सुनाई देती। सम्मेलन में अंचल सचिव मदुवा कच्छप ने नगड़ी अंचल की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि जबरन जमीन अधिग्रहण और धान लूट से किसान गहरे सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नव वर्ष पर जमशेदपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, सिटी एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

एमएसपी से कम दाम पर धान खरीद से किसानों में आक्रोश

सम्मेलन के दौरान नगड़ी अंचल किसान सभा की नई कमिटी का चुनाव किया गया, जिसमें ललित सिंह मुंडा को अध्यक्ष, राजू मुंडा को सचिव और सोमरा मुंडा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा झरी मुंडा को उपाध्यक्ष, सोमरा उरांव को संयुक्त सचिव तथा जगन्नाथ उरांव, विसुन मुंडा, कुशल उरांव, छोटन देवी, बिजल उरांव, बुधवा मुंडा, अरविंद कच्छप, बिगना मुंडा और युसुफ जमील को अंचल कमिटी सदस्य बनाया गया। भारत की नौजवान सभा के जिला सचिव कपील महतो ने अपने संबोधन में कहा कि देश में बढ़ते निजीकरण, महंगाई और बेरोजगारी से किसान और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने आगामी 12 जनवरी 2026 को नगड़ी में रांची पश्चिमी जिला किसान सभा सम्मेलन तथा 26, 27 और 28 फरवरी 2026 को नगड़ी में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य किसान सभा के 8वें राज्य सम्मेलन की जानकारी दी, जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshrdpur : बीपीएम हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों पर आधारित ‘विशेष मॉक ड्रिल’ का आयोजन

जमशेदपुर : सिविल डिफेंस, पूर्वी सिंहभूम एवं बीपीएम (BPM) +2 हाई स्कूल बर्मामाइंस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक विशेष ‘मॉक ड्रिल’ (Mock Drill) का आयोजन किया गया। मौके…

Spread the love

Potka : दो माह से लंबित वेतन भुगतान व जनगणना कार्य में लगाए जाने से शिक्षकों का फूटा आक्रोश, डीईओ से मुलाकात कर जतायी आपत्ति

पोटका : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों एवं विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से मुलाकात कर दो माह से लंबित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time