- छऊ कलाकारों ने पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट कर दी शुभकामनाएं
सरायकेला : सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी-सह-सचिव, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला अभिनव प्रकाश आईएएस का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, छऊ मोमेंटो एवं साल-ओडाकर (शॉल) भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने विश्व-विख्यात सरायकेला छऊ नृत्य की ऐतिहासिक परंपरा और सांस्कृतिक महत्व का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
इसे भी पढ़ें : Gua : बिनुवा गांव के अंकुआ टोले में सोलर जलमीनार से टाइमर चोरी, पेयजल संकट गहराया
छऊ को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की जताई उम्मीद
एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला माहनती ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सरायकेला छऊ नृत्य शैली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कबी, एस.एन.ए. अवार्डी गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु तरुण भोल, गुरु आशीष कर, वरिष्ठ कलाकार गजेंद्र महंती, निवारण महतो, अबिनाश कबी, कृष्णा राना, राकेश कबी सहित कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकार उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































