- भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ता संस्कृति का सशक्त उदाहरण
- राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी हार्दिक बधाई
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस निर्वाचन को भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। पार्टी में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भाव सर्वोपरि होता है, जो भाजपा की कार्यसंस्कृति को अन्य दलों से अलग बनाता है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन, संगठन के विश्वास की जीत – अमरप्रीत सिंह काले
युवा नेतृत्व पर भरोसा, संगठन को मिलेगा नया बल
दिनेश कुमार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नवीन और प्रवीण कंधों पर विश्वास जताना संगठन के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का सूत्रपात होगा और पार्टी अधिक मजबूती के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार करेगा, जिससे संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा की दिशा में पार्टी और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।
There is no ads to display, Please add some



















































