Ranchi : झारखंड में 1315 वन रक्षियों को जल्द मिलेगी पदोन्नति

  • वन विभाग ने तैयार की सूची, मंत्री की मंजूरी के बाद अधिसूचना होगी जारी

रांची : झारखंड सरकार वन विभाग में कार्यरत 1315 वन रक्षियों को जल्द पदोन्नति मिलने वाली है। वन विभाग ने पदोन्नति सूची तैयार कर ली है और विभागीय मंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद सूची को अंतिम स्वीकृति दी जा सकती है। राज्य में वनों की सुरक्षा के लिए कुल 3883 वन रक्षियों के पद सृजित किए गए थे, जिनमें से वर्ष 2014 में 1315 पद समाप्त कर प्रधान वन रक्षी का नया पद बनाया गया। लंबे समय तक पदोन्नति नियमावली के अभाव में वन रक्षियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा–बड़ाजामदा मार्ग पर झाड़ियों की सफाई, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम

वन विभाग ने पदोन्नति नियमावली के अनुसार प्रक्रिया तेज की

वर्ष 2024 में मंत्रिमंडल की मंजूरी से वन रक्षियों की पदोन्नति नियमावली को लागू किया गया। नियमावली के अनुसार आठ वर्ष की सेवा पूरी करने वाले वन रक्षी पदोन्नति के पात्र होते हैं। वर्तमान में राज्य में लगभग 1600 वन रक्षी कार्यरत हैं, जिनमें से 1315 ने आठ वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी कर ली है। इन सभी को प्रधान वन रक्षी के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रधान मुख्य वन रक्षी का नया पद भी सृजित किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से वन रक्षियों का मनोबल बढ़ेगा और राज्य में वनों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Potka : पोटका में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया शुभारंभ

बुरुडीह गांव में 15वें वित्तायोग से स्वीकृत योजना का हुआ विधिवत उद्घाटन सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना कर किया भवन निर्माण का शुभारंभ पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *