Jamshedpur : तौकीर हत्याकांड के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस पी से मिले परिजन, जानमाल के नुकसान की जताई आशंका

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो निवासी मोहम्मद रियाज ने मंगलवार को एसएपी कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता आफताब खान उर्फ बिल्ली की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई। रियाज का कहना है कि विगत 20 नवंबर 2025 को इमामबाड़ा के पास उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।

रियाज ने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस ने विजय पांडे, सद्दाम खान, मसूद इकबाल, विपुल यादव और शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, पूरे मामले का मास्टरमाइंड आफताब खान उर्फ बिल्ली अब भी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास उपलब्ध है, जिसमें साजिश और वारदात की कड़ियां स्पष्ट रूप से दिखती हैं। इसके बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाना कई सवाल खड़े करता है।

पीड़ित पिता का कहना है कि आफताब की गिरफ्तारी न होने से उनके परिवार की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है। वे और उनके परिजन भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। रियाज ने आशंका जताई कि साजिशकर्ता किसी भी समय उन्हें या उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है, ताकि मामले में सच्चाई सामने न आ सके। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है।

एसपी को दिए गए आवेदन में रियाज ने मांग की है कि हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि उनके बेटे को न्याय मिल सके और आम लोगों का पुलिस पर विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च अधिकारियों और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड में 1315 वन रक्षियों को जल्द मिलेगी पदोन्नति

Spread the love

Related Posts

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time