- प्लेसमेंट सेल की पहल पर पोटका में आयोजित हुआ करियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम
पोटका : पोटका स्थित रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में प्लेसमेंट सेल की ओर से “कैरियर वेदा संस्था” के सहयोग से एक जानकारी सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैरियर वेदा की संस्थापिका एवं सीईओ निमिषा कुमारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कोर्सेज की जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से पाइथन, डाटा एनालिसिस, डाटा एंट्री सहित अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। निमिषा कुमारी ने छात्रों को समझाया कि इन कोर्सेज को कर वे अपने रिज्यूमे को कैसे मजबूत बना सकते हैं और भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। सत्र के दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़कर काम करने के व्यावहारिक तरीकों पर भी प्रकाश डाला, जिससे छात्र-छात्राएं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक का प्रारूप राज्यपाल को सौंपा, बजट सत्र में पेश करने की तैयारी
तकनीकी शिक्षा से खुलते हैं करियर के नए अवसर
इस जानकारी सत्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्सेज के बारे में जाना और यह भी समझा कि इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से उनके करियर को किस तरह नई दिशा और गति मिल सकती है। छात्र-छात्राओं ने सत्र को ज्ञानवर्धक बताते हुए इसमें गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने कहा कि रंभा कॉलेज में विद्यार्थियों को केवल प्रस्तावित पाठ्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि बदलते समय की मांग के अनुसार उन्हें अतिरिक्त प्रशिक्षण और नई तकनीकों की जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करना है, ताकि वे टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
There is no ads to display, Please add some



















































