Gua : रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

  • माल्यार्पण और विचारों से जवानों में भरा गया राष्ट्रभक्ति का जोश
  • नेताजी के विचारों से जवानों को किया प्रेरित

गुवा : गुवा स्थित रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में नेताजी के राष्ट्रवाद, निडरता और आजादी की लड़ाई में दिए गए योगदान से जुड़ी प्रेरक कहानियों का उल्लेख किया, जिससे सिविल डिफेंस के जवानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अभियंता रंजीत कुमार ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिविल डिफेंस टीम द्वारा किए जा रहे राष्ट्रहित के कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर में वर्षा ज्वेलर्स पर महिलाओं ने लगाया गहने हड़पने का आरोप, दुकानदार ने आरोपों को बताया निराधार, पुलिस के पास पहुंचा मामला

प्रशिक्षण और पुष्पांजलि के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न

विशिष्ट अतिथि आईओडब्ल्यू लैंड के वरिष्ठ अभियंता उपेंद्र कुमार ने नेताजी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डेमोस्ट्रेटर अनिल कुमार ने ध्वज बांधने के नियमों और रस्सी में लगाई जाने वाली गांठों का प्रशिक्षण दिया। समारोह में एडीईए कार्यालय के लिपिकों और सिविल डिफेंस के जवानों—अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, पार्वती मुमू, सरस्वती मुर्मू, सत्य प्रकाश, बलिराम, आलोक कुमार, सागर कुमार साहू, अमित कुमार, पूरण मुखी, वीरेंद्र कुमार मंडल, एसएस पंडा सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नेताजी को नमन किया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time