Ramgarh : समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर जोर

  • उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए

रामगढ़ : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने PM JANMAN तथा DMFT मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के कार्यों को 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू नहीं है, वहाँ सभी परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका/सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का भी आदेश दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो व जुगसलाई नगर निकाय चुनाव रघुवर सरकार की पहल का परिणाम – दिनेश कुमार

समाज कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान

बैठक में पोषण ट्रैकर में FRS को पूर्ण करने, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका के निर्माण से संबंधित जियो-टैग्ड फोटोग्राफ उपलब्ध कराने और आंगनबाड़ी केंद्र भवन के Co-location हेतु चिन्हित विद्यालयों में शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time