- पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने चुनाव घोषणा पर प्रतिक्रिया दी
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव की घोषणा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के प्रयासों का प्रतिफल बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा के निरंतर दबाव और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को दिए गए अंतिम अल्टीमेटम के बाद ही चुनाव की घोषणा संभव हो सकी है। दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्षों तक राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव को जानबूझकर लटकाया, अटकाया और भटकाया।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh : नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में बैठक
स्थानीय लोकतंत्र में देरी और अकर्मण्यता पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में ही मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद का परिसीमन तय कर लिया गया था, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1984 के बाद पहली बार जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्षों की यह देरी राज्य सरकार की अकर्मण्यता और स्थानीय लोकतंत्र के प्रति उदासीन रवैये को दर्शाती है।
There is no ads to display, Please add some





















































