Ramgarh : नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में बैठक

  • उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कोषांग प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रामगढ़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगरपालिका चुनाव-2026 की सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संचालन सुनिश्चित करना था। उप विकास आयुक्त ने सभी कोषांगों की भूमिकाओं, उत्तरदायित्वों और आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कोषांगों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा

नगरपालिका चुनाव-2026 के सफल संचालन हेतु कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है। इनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि-व्यवस्था, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना प्रौद्योगिकी तथा नियंत्रण कक्ष कोषांग शामिल हैं। बैठक में निर्देश दिया गया कि कार्मिक कोषांग सभी कोषांगों के लिए आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करे, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण समय पर पूरा किया जाए, और सामग्री एवं वाहन कोषांग मतदान दिवस से पूर्व सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

मतदान केंद्र सत्यापन और समन्वय पर दिया विशेष ध्यान

उप विकास आयुक्त ने सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने, मतदान केंद्र का नाम, महिला/पुरुष विवरणी का दीवार लेखन करने और बैलेट बॉक्स को क्रियाशील करने का निर्देश दिया। सभी कोषांग प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हो। बैठक में मतदान की तैयारी, समस्याओं के त्वरित समाधान और निर्वाचन के समग्र नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो नेत्री बाली मार्डी का मानगो में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक पर झामुमो महिला नेत्री श्रीमती बाली मार्डी को झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time