Jamshedpur  : स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों व निजी कंपनियों में मौन रखा गया
जमशेदपुर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों व निजी कंपनियों में मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शहीदों को स्मरण किया गया.  जिला समाहरणालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने  कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के प्रति हमें अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिवस है, साथ ही देश की एकता, अखंडता के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है.
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यालय, अनुमंडल स्तरीय कार्यालय तथा प्रखंड/अंचल के कार्यालयों में भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का स्मरण किया गया. साथ ही सभी शैणणिक संस्थान के अलावा कौशल विकास केन्द्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय एकता के बारे में वार्ताएं एवं भाषण आयोजित किए गए. वहीं सार्वजनिक उपक्रमों /निजी कंपनियों में भी शहीदों की याद में मौन रखा गया.
Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time