Deoghar: अशोकानंद झा बने हिंदी विद्यापीठ के व्यवस्थापक

देवघर: हिंदी विद्यापीठ के संयुक्त व्यवस्थापक अशोकानंद झा को सर्वसम्मति से संस्थान का नया व्यवस्थापक चुना गया है. यह निर्णय बुधवार को विद्यापीठ की प्रबंध परिषद की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता विद्यापीठ की कुलपति डॉ. प्रमोदिनी हांसदा ने की.

पूर्व व्यवस्थापक का योगदान
बैठक में अशोकानंद झा के मनोनयन से पूर्व विद्यापीठ के पूर्व व्यवस्थापक और पूर्व मंत्री स्व. डॉ. कृष्णानंद झा की व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई. उनके योगदान को याद करते हुए सभी ने उनकी सराहना की. साथ ही नए व्यवस्थापक अशोकानंद झा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया.

अशोकानंद झा का पहले से है अनुभव
यह उल्लेखनीय है कि अशोकानंद झा स्व. कृष्णानंद झा के पुत्र हैं. इससे पहले उन्हें विद्यापीठ परिसर स्थित बीएड कॉलेज और तक्षशिला विद्यापीठ के चेयरमैन और एमडी के पद पर भी मनोनीत किया जा चुका है.

बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में कुलपति प्रमोदिनी हांसदा के अतिरिक्त डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, मोतीलाल द्वारी, रामउपदेश सिंह, अशोकानंद झा, डॉ. एसएन झा, रमेश बाजला, प्रदीप बाजला, शंकर सिंघानियां, योगेंद्र झा, केके ठाकुर, गोपेश्वर झा और संजय खवाड़े उपस्थित थे. बैठक के अंत में संस्थान के पूर्व व्यवस्थापक स्व. कृष्णानंद झा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: अशोकानंद झा बने Hindi Vidyapeeth बीएड कॉलेज के चेयरमैन 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time